भारत की राष्ट्रपति ,श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

मेरे प्यारे देशवासियो,

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि कस्बों और गांवों में, यानी देश में हर जगह – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का Network 18 द्वारा आयोजित Rising India - She Shakti कार्यक्रम में संबोधन

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का Network 18 द्वारा आयोजित Rising India - She Shakti कार्यक्रम में संबोधन (HINDI)

महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने, सम्मानित करने और उसका उत्सव मनाने के इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अथक प्रयासों की प्रशंसा करती हूं। मैं इस आयोजन में भाग लेने वाली women achievers की सराहना करती हूँ, जिन्होंने यहाँ अपनी जीवन-कथा लोगों के साथ साझा की है।

भारत की माननीया राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का वायु सेना अकादमी, डुंडीगल में संयुक्त स्नातक परेड के अवसर पर संबोधन

भारतीय वायु सेना प्रशिक्षु अधिकारियों की संयुक्त स्नातक परेड में यहां आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देती हूं। सभी पुरस्कार विजेताओं और चैंपियन स्क्वाड्रन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरी विशेष बधाई। मैं, मित्र देशों के प्रशिक्षुओं को भी बधाई देती हूं। उनकी भागीदारी से हमारे देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।

भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भारत-सर्बिया बिजनेस फोरम में संबोधन।

सर्बिया की यात्रा करना और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं से बातचीत करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। सबसे पहले, मैं इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति अलेक्सांद्र वुचिच को धन्यवाद देती हूं।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के दिनों से ही भारत और सर्बिया के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। अब इसे आगे बढ़ाने और हमारे व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने का समय आ गया है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा मद्रास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधन।

मुझे आज यहां मद्रास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर खुशी हो रही है। मैं, पदक विजेताओं और आज स्नातक होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देती हूं। मैं इस अवसर पर गौरवान्वित माता-पिता, अभिभावकों और संकाय सदस्यों को भी बधाई देती हूं, जो उनके लिए भी खुशी का क्षण है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुदुच्चेरी में नागरिक अभिनंदन और परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन में संबोधन

भारत के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से मुझे, पुदुच्चेरी की अपनी पहली यात्रा की उत्सुकता थी। मुझे यहां आकर बहुत आनंद का अनुभव हो रहा है। पुदुच्चेरी के लोगों द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत मुझे स्मरण रहेगा।

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का FESTIVAL OF LIBRARIES के उद्घाटन समारोह में सम्बोधन

पुस्तकों और पुस्तकालयों से जुड़े लोगों के इस समागम में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना करती हूं। आप सब अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्यों को प्राप्त करने के संकल्प के साथ यहां उपस्थित हुए हैं।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.