अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति, महामहिम श्री अब्देल फतह अल-सिसी के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण (HINDI)

राष्ट्रपति भवन : 25.01.2023

डाउनलोड : भाषण (251.85 किलोबाइट)

राष्ट्रपति महोदय, भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर आपका राष्ट्रपति भवन में स्वागत करना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है।

आपकी ऐतिहासिक यात्रा एक बहुत ही विशेष क्षण में आई है। हम भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम 2022-23 में अपनी अध्यक्षता के दौरान जी-20 में अतिथि देश के रूप में मिस्र का भी स्वागत करते हैं।

मुझे खुशी है कि आपकी यात्रा के दौरान हमारे बहुमुखी संबंध को ‘Strategic Partnership’ के रूप में बढ़ाया गया है।

भारत और मिस्र में कई समानताएं हैं। हम दोनों के पास बड़ी युवा आबादी है, और हमारे कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा कृषि और संबंधित क्षेत्रों पर निर्भर है। हमारे दोनों देश climate change जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं।

भारत के 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। हम Make in India, Digital India, Start-up India सहित हमारी सरकार की प्रमुख पहलों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए मिस्र के उद्योग जगत को आमंत्रित करते हैं।

सिनेमा से लेकर संगीत तक, और कोशारी से लेकर खिचड़ी तक, ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जो हमारे लोगों के दिलों को जोड़ती हैं। और दिलों का यही जुड़ाव आने वाले समय में भारत और मिस्र के संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।

इसके साथ, महामहिम, देवियों और सज्जनों, आइए हम सब मिलकर :

राष्ट्रपति सिसी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण;

मिस्र के लोगों की निरंतर प्रगति और समृद्धि;

और भारत और मिस्र के बीच दोस्ती को हमेशा बनाये रखने

के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करें।

शुक्रान ग़ज़ीलन!! 
धन्यवाद!

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.