भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारियों, केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी अभियंताओं और भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा मुलाक़ात के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स

दिल्ली : 06.02.2023

डाउनलोड : भाषण (506.47 किलोबाइट)

सरकारी सेवाओं में आपके चयन पर मैं,आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूं।


प्रतिष्ठित सेवाओं में अपने चयन के साथ आपने एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत उपलब्धि प्राप्त कर ली है। यह महत्वपूर्ण होगा कि आप,अपने समक्ष आने वाले बड़े उद्देश्यों और अवसरों को ध्यान में रखें।

सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए यह एक सुनहरा समय है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश आजादी के 75 वर्ष को, आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। अमृत ​​काल में आपका करियर,देश के महत्वपूर्ण विकास के साथ शुरू होगा। आपकी सेवाओं में महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के रूप में,आप सभी के लिए यह जरूरी है कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को राष्ट्र के बड़े लक्ष्यों से जोड़ दें।

भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के प्रिय प्रशिक्षु अधिकारियों,

मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आपके बैच में देश के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है। मुझे बताया गया है कि आप 17 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। आप अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से हैं औरआपके समूह के आधे से अधिक अधिकारी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। आप में से कुछ डॉक्टर और वकील भी हैं। प्रशिक्षु अधिकारियोंमें एक तिहाई महिलाएं हैं,यह प्रशंसनीय है लेकिनऔर महिला अधिकारी आ सकती हैं। हमारी आधी आबादी,हमारी नारी-शक्ति का workforce में पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

आज, भारत में दुनिया के दूसरी सबसेबड़ी संख्या मेंलगभग 120 करोड़ दूरसंचार सब्सक्राइबर हैं। दुनिया की सबसे सस्ती दूरसंचार सेवाओं में से एक हमारे पास है।शीघ्र आर्थिक प्रगति हासिल करने के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी का विकास करने में दूरसंचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल इंडिया पहल सरकार को अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ विभिन्न सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में मदद कर रही है। हालांकि,हमें अभी भीअलग-थलग पड़ी जनता, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों मेंरहने वालों को जोड़ने का प्रयास जारी रखना चाहिए।

आप service providers का revenue assessment करेंगे तथा लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के संग्रह के महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से तकनीकी विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नवाचार करना और प्रौद्योगिकी का उपयोग करना जारी रखेंगे।

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के प्रिय अधिकारियों,

भारतीय नौसेना हमारे समुद्री हितों, व्यापार मार्गों की सफलतापूर्वक रक्षा कर रही है और संकट के समय सहायता प्रदान करती है।


इस सेवा में होने के नाते आप नौसैनिक जहाजों,पनडुब्बियों और वायुयानों के लिए महत्वपूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रमुख जिम्मेदारियां निभाएंगे। बड़ी इन्वेंट्री का रख-रखाव एक जटिल काम है। इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन,उपकरणों के तकनीकी ज्ञान और रखरखाव प्रक्रियाओं का अच्छा ज्ञानहोना जरूरी है।

मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आप 'मेक ऑफ इंडिया' उत्पादों के प्रचार और उपयोग में योगदान दे रहे हैं। आप "आत्म निर्भर भारत" के हमारे विजन को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं। भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकता को पूरा करने में आपका मंत्र "हर काम देश के नाम" आपका मार्गदर्शक बना रहे।

केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवाके प्रिय प्रोबेशनर्स,

किसी राष्ट्र के आर्थिक बढ़ोतरी और विकास के लिए कनेक्टिविटी और सड़क अवसंरचना महत्वपूर्ण है। भारत के पास आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है। अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर आप देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगे। आपकी सेवा केभाग के रूप में,राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव का कार्य आपका है। हाल के वर्षों में,सरकार ने नए राज मार्ग बनानेऔर मौजूदा राजमार्गों के विकास के लिए कई पहल की हैं। इससे माल का तेजी से आवागमन सुनिश्चित होगा और लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और साथ ही इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।


यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि आपके द्वारा शुरू की जाने वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाएं ऊर्जा बचाने वाली हों,पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ हों। आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा किये परियोजनाएं हमारे दिव्यांग नागरिकों के लिए भी उपयोगी हों।

मैंने देखा है कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बहुत अधिक है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगी कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सर्वोत्तम इंजीनियरिंग और तकनीकी समाधानोंकी खोज करें और उन्हें लागू करें। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रिय युवा अधिकारियों,

आपको दृढ़ विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करनी है। अपने कर्तव्यों का पालन करते समय आपको सत्यनिष्ठा और अनुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखना होगा। मैं आप सभी के सफल और उज्ज्वल करियर की कामना करती हूं।

धन्यवाद!  
जय हिन्द!  
जय भारत!

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.