राष्ट्रपति भवन 10 और 11 जुलाई को कुलाध्यक्ष सम्मेलन 2023 की मेजबानी करेगा: भारत की राष्ट्रपति सम्मेलन के दौरान कुलाध्यक्ष पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 08.07.2023

राष्ट्रपति भवन 10 और 11 जुलाई, 2023 को कुलाध्यक्ष सम्मेलन 2023 की मेजबानी करेगा। भारत की राष्ट्रपति उच्च शिक्षा के 162 केंद्रीय संस्थानों की कुलाध्यक्ष हैं।

10 जुलाई, 2023 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपना उद्घाटन भाषण देंगी। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यशीलता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

11 जुलाई, 2023 को सम्मेलन के विषय - सतत विकास के लिए शिक्षा: एक बेहतर दुनिया का निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पांच अलग-अलग समूह एनईपी-2020 को लागू करने में योगदान जैसे उप-विषयों पर विचार-मंथन करेंगे; अंतर्राष्ट्रीयकरण के प्रयास और जी-20; अनुसंधान योगदान और मान्यताएँ; विविधता, समानता, समावेशिता और कल्याण; अमृत ​काल के लिए योजनाएँ एवं कार्य की मदें। समापन सत्र में विचार-विमर्श के नतीजे राष्ट्रपति को प्रस्तुत किये जाएंगे। समापन सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित करेंगी।

10 जुलाई, 2023 को कुलाध्यक्ष सम्मेलन के शुरू होने से पहले, राष्ट्रपति मुर्मु 'नवाचार', 'अनुसंधान' और 'तकनीकी विकास' की श्रेणियों में कुलाध्यक्ष पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगी। 'नवाचार' के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार प्रतिरोधी प्लेट चैंबर डिटेक्टर के लिए सिलिकॉन फाइबर शीट का उपयोग करके स्वदेशी चार्ज पिक-अप पैनल विकसित करने के लिए भौतिक एवं रसायन विज्ञान विभाग, दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वेंकटेश सिंह को प्रदान किया जाएगा।

'भौतिक विज्ञान में अनुसंधान' के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार भौतिकी विभाग, हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुरजीत धारा को मृदु पदार्थ और द्रव क्रिस्टल में उनके कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्रोफेसर मोहम्मद लतीफ ख़ान को वन जैव विविधता को समझने, आरईटी (दुर्लभ, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त) पौधों की प्रजातियों के पुनर्जनन और पूर्वी हिमालय और मध्य भारत में वनों के खतरे की स्थिति का आकलन में उनके योगदान के लिए 'जीव विज्ञान में अनुसंधान' के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

'तकनीकी विकास' के लिए कुलाध्यक्ष पुरस्कार हैदराबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान पीठ के प्रोफेसर केसी जेम्स राजू को फेरोइलेक्ट्रिक पतली फिल्मों का उपयोग करके फ्रीक्वेंशी ट्यूनेबल माइक्रोवेव उपकरणों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति आणविक प्रणालियों और सामग्रियों के फोटो-एक्साइटेशन पर बनी अल्पकालिक रसायन क़िस्मों की स्पेक्ट्रोस्कोपी और गतिशीलता में उनके अनुसंधान के लिए प्रोफेसर अनुनय सामंत, रसायन विज्ञान विभाग, हैदराबाद विश्वविद्यालय को अनुसंधान (भौतिक विज्ञान) के लिए छठा कुलाध्यक्ष पुरस्कार, 2020 भी प्रदान करेंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.