दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की बधाई

राष्ट्रपति भवन : 04.10.2022

Download : Press Release (301.66 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दशहरे की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि :-

"विजयादशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विजयदशमी का त्योहार पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की, अनीति पर नीति की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे 'दशहरा' के रूप में मनाया जाता है और भगवान राम की रावण पर विजय को 'रावण दहन' के द्वारा जीवंत किया जाता है। श्री राम का आदर्श आचरण और मर्यादा-पालन का उनका संदेश पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरणा देता रहा है।

पूर्वी भारत में इसी दिन ‘दुर्गा प्रतिमा विसर्जन’ समारोह उल्‍लास पूर्वक मनाया जाता है। इस प्रकार यह त्‍योहार, भारत की सांस्‍कृतिक एकता का प्रबल-प्रमाण प्रस्‍तुत करता है।

मेरी कामना है कि यह त्‍योहार, हमें नीति, सत्‍य और अच्‍छाई के शाश्‍वत जीवन-मूल्‍यों को आत्‍मसात करने और शांति एवं सौहार्द से जीवन जीने के लिए सतत प्रेरित करता रहे।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.