भारत की राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल में; कोलकाता में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति भवन : 27.03.2023
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम 27 मार्च, 2023 को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनके सम्मान में कोलकाता में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।
 
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि त्याग और बलिदान, संस्कृति और शिक्षा इस बंग-भूमि के जीवन आदर्श रहे हैं। यहां के लोग सुसंस्कृत और प्रबुद्ध होते हैं। बंगाल की धरती ने एक तरफ अमर क्रांतिकारियों को, तो दूसरी तरफ विश्व-स्तर के वैज्ञानिकों को जन्म दिया है। बंगाल के विलक्षण पायोनिर्यस ने राजनीति से न्याय व्यवस्था तक, विज्ञान से दर्शन तक, अध्यात्म से खेलकूद तक, संस्कृति से व्यापार तक, पत्रकारिता से साहित्य, सिनेमा, संगीत, नाटक, चित्रकला तथा अन्य कला विधाओं तक, अनेक क्षेत्रों में नए मार्गों का संधान किया है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी बंगाल के लोग माटी से जुड़ाव बनाए रखते हैं तथा भारत-माता के गौरव को बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने इस विशेषता के लिए बंगाल के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और आत्म सम्मान के आदर्शों को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि कोलकाता में पूर्व ईस्ट एस्प्लेनेड के एक मार्ग को ‘सिदो-कान्हू-दहर’ का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को, विशेषकर हमारे आदिवासी भाई-बहनों के आत्म-विश्वास और आत्म-गौरव को शक्ति को मिलती है।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.