भारत की राष्ट्रपति 8 से 9 अक्तूबर तक चंडीगढ़ का दौरा

राष्ट्रपति भवन : 07.10.2022

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 8 से 9 अक्तूबर, 2022 तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी।

8 अक्तूबर, 2022 को राष्ट्रपति चंडीगढ़ की सुखना झील पर भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी । उसी शाम, वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति, 9 अक्तूबर, 2022 को संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी। दिल्ली लौटने से पूर्व वे चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के 52वें दीक्षांत और समापन समारोह में भी शामिल होंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.