भारत की राष्ट्रपति 6 से 8 अप्रैल तक असम का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 05.04.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 6 से 8 अप्रैल, 2023 तक असम के दौरे पर रहेंगी।

7 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘गज उत्सव-2023; का शुभारंभ करेंगी। बाद में वे गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उसी दिन, वह गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में भी शामिल होंगी।

8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान-यात्रा करेंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.