भारत की राष्ट्रपति उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में एक जनजातीय समागम को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 14.11.2022

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (15 नवंबर, 2022) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातु गांव का दौरा करेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। उसी दिन वे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल, मध्य प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले जनजातीय समागम को संबोधित करेंगी। शाम को राष्ट्रपति, राजभवन भोपाल में उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी और केंद्रीय रक्षा और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों की परियोजनाओं की वर्चुअल आधारशिला रखेंगी।

16  नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले भोपाल में एक महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन की शोभा बढ़ाएँगी और समूह को संबोधित करेंगे।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.