भारत की राष्ट्रपति हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति भवन : 29.11.2022

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज शाम 29 नवंबर, 2022 को चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में हरियाणा सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में शामिल हुईं।

सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने राजनीति, अंतरिक्ष विज्ञान, खेल, देश की खाद्य सुरक्षा, औद्योगिक उत्पादन, सेवा क्षेत्र, रक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा के योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि 1.4 प्रतिशत से कम क्षेत्र और भारत की 2 प्रतिशत से कम आबादी वाले हरियाणा का देश के समग्र विकास में बड़ा योगदान देतारहा है। इस राज्य के किसानों ने भारत की खाद्य सुरक्षा में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सफल आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए इजरायल, ब्राजील और नीदरलैंड जैसे देशों के सहयोग से हरियाणा में 'उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित किए गए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि के साथ-साथ औद्योगिक उत्पादन और सेवा क्षेत्र में भी हरियाणा अग्रिम पंक्ति के राज्यों में शामिल है। । ऑटोमोबाइल के उत्पादन में हरियाणा अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में 250 से अधिक फॉर्च्यून-500 कंपनियों के कार्यालय हैं और इस शहर को 'ग्लोबल सिटी' भी कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों से हरियाणा के लोग जोश के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 में अमृत-काल के पूर्ण होने पर भारत स्वयं को एक विकसित देश के रूप में स्थापित कर लेगा और उस सफलता में हरियाणा के लोगों का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

प्राचीन काल की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा भारत की सबसे प्राचीनसभ्यता का केंद्र रहा है। इस राज्य को वैदिक काल की सबसे महत्वपूर्ण नदी, सरस्वती का आशीर्वाद हरियाणा को प्राप्त था। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि राज्य-सरकार द्वारा सरस्वती धरोहर के बारे में जागरूकता पैदा करने और उसके संरक्षण के लिए ‘हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड’ गठित किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2014 में 871 की तुलना में आज 913 के लिंगानुपात तक पहुंचने की प्रगति-यात्रा के लिए हरियाणा सरकार और समाज की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है ।उन्होंने कामना की कि लिंगानुपात में सुधार की यह यात्रा आगे बढ़ती रहे तथा हरियाणा के भाई-बहन पूरे देश के सामने महिला सशक्तीकरण के उदाहरण प्रस्तुत करते रहें।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.