केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

कुशल जल प्रबंधन, जल सुरक्षा और आर्थिक विकास की कुंजी: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति भवन : 21.08.2023

केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवाओं के अधिकारियों ने आज 21 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और जल के संसाधनों का प्रबंधन पीढ़ियों से एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवाओं के अधिकारियों के योगदान से जल बुनियादी ढांचे का इंजीनियरिंग समाधान प्राप्त करके देश प्रकृति और मानव निर्मित जल संकट का सहजता से सामना कर सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जल संसाधनों का सतत विकास और कुशल जल प्रबंधन जल सुरक्षा और आर्थिक विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास और शहरीकरण में बढ़ोतरी और विकास को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों का इष्टतम उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु ने जल संसाधनों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है साथ ही हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भौगोलिक और जलवायु पैटर्न हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा अधिकारियों को वर्तमान और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को जल संसाधनों के विकास और प्रबंधन का स्थाई तरीका तलाशने की सलाह दी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.