केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 10.03.2023

केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश, माननीय लेडी न्यायमूर्ति मार्था के. कूमे, ईजीएच के नेतृत्व में केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज 10 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि केन्या उन देशों में से है जिसके साथ भारत के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। केन्या का विकास भागीदार होने पर भारत को गर्व है। भारत, केन्या की नई सरकार के साथ उच्च स्तरीय राजनीतिक संबंध को बनाए रखना चाहेगा। दोनों देशों को द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत बनाने लिए भी मिलकर कार्य करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि न्यायमूर्ति कूमे केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने केन्या में सभी को न्याय सुलभ करने और महिला सशक्तिकरण के उनके प्रयासों की सराहना की।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.