दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 21.10.2023

Download : Press Release (209.89 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। दुर्गा माता की अलग-अलग रूपों मे आराधना की जाती है। वे हमें विभाजनकारी और विध्वंसकारी प्रवृत्तियों से दूर रहने की
शक्ति देती हैं।

मेरी मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हमें नैतिकता के मार्ग पर चलने और समाज की भलाई के कार्य करने की प्रेरणा दें। हम महिला शक्ति की राष्ट्र निर्माण के कार्यों में ससम्मान भागीदारी बढ़ाने के लिए अग्रसर रहें।

आइए, आज हम संकल्प लें कि हम शुद्ध आचरण एवं सेवाभाव से देश की एकता के लिए कार्य करेंगे”।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.