दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 23.10.2023

Download : Press Release (48.04 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा की पूर्व संध्या पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि, ''दशहरे के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दशहरा का त्योहार, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में यह पर्व महिषासुर राक्षस पर देवी दुर्गा की जीत के रूप में मनाया जाता है, वहीं उत्तरी और पश्चिमी राज्य इस दिन भगवान राम की रावण पर जीत कि खुशी मनाते हैं।

यह त्योहार हमें 'बुराई' के प्रतीक अहंकार और नकारामकता से दूर रहने की सीख देता है। साथ ही, यह हमें एकता और प्रेम कि भावना से जीने की शिक्षा देता है, जो 'अच्छाई' के प्रतीक हैं। भगवान राम के आदर्श हमें जीवन की कठिनतम परीक्षाओं और प्रतिकूल स्थितियों का सामना करते हुए भी, धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

आइए, इस दिन हम देश की समृद्धि और सभी लोगों, विशेषकर वंचितों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें''।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.