भारत की राष्ट्रपति कल 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2022

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2022) राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी (एआईआर) के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर 1900 बजे से, पहले-हिंदी में और उसके बाद-अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर संबोधन के हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के पश्चात, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा अपने संबंधित अलग-अलग क्षेत्रीय नेटवर्क पर, संबोधन के क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण 2130 बजे किया जाएगा।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.