भारत की राष्ट्रपति की गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 01.10.2023

Download : Press Release (215.98 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती. द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्शो ने पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाई। गांधी जी ने आजीवन न सिर्फ अहिंसा की लड़ाई लड़ी बल्कि वे स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकार के पक्ष में तथा अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव व निरक्षरता के विरोध में संघर्ष करते रहे। गांधी जी ने करोड़ों लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उस विराट आंदोलन का नेतृत्व किया जिसने इतिहास की धारा बदल दी और देश आजाद हुआ।

गांधी जी के विचारों से विश्व के बहुत से राजनेता प्रभावित हुए जिनमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा भी शामिल हैं। गांधी जी की सशक्त और जीवंत विचारधारा विश्व के लिए प्रासंगिक बनी रहेगी।

आइए, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सब पुनः यह संकल्प लें कि हम उनके जीवन मूल्यों और शिक्षाओं का मन, वचन और कर्म से पालन करेंगे और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे”।


 

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.