2021 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना आप सबका सामूहिक लक्ष्य है: राष्ट्रपति मुर्मु ने आईएएस अधिकारियों से कहा

राष्ट्रपति भवन : 25.09.2023

2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 182 अधिकारियों ने, जो वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिवों के रूप में तैनात हैं, आज 25 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सेवा- अधिकार, कार्य और जिम्मेदारी के मामले में किसी भी अन्य सेवा से भिन्न है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एक सेवा ही नहीं बल्कि एक मिशन है। उन्होंने कहा कि यह भारत और उसके लोगों को सुशासन के साथ आगे ले जाने का मिशन है। उन्होंने साझा किया कि देश और देशवासियों की सेवा करना आप सबकी नियति है। भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना आप सबका सामूहिक लक्ष्य है। वे देश के युवा नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी क्षमता का एहसास करने में समर्थ बनाकर एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। उनके सामने 2047 के विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का महान लक्ष्य है। उन्हें अपनी प्रतिबद्धता और रचनात्मकता के माध्यम से देश में परिवर्तन लाने वाले प्रभावी परिवर्तनकर्ता बनना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक संवेदनशील लोक सेवक जिसका दिल गरीबों और वंचितों के लिए धड़के वही एक सच्चा सिविल सेवक है और वह पूर्णतः नौकरशाह नहीं होता है। समाज के वंचित वर्गों के लोगों का उत्थान करना सिविल सेवकों के लिए विश्वास का विषय है। उन्होंने उनसे 'फ़ाइल से फ़ील्ड' और 'फ़ील्ड से फ़ाइल' के बीच के संबंध को समझने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस जन-केंद्रित सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ वे फाइलों के साथ कहीं अधिक सार्थकता से जुड़ पाएंगे।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.