भारत की राष्ट्रपति 27 से 28 मार्च तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति भवन : 26.03.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 28 मार्च, 2023 तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगी।

27 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी -रवींद्रनाथ टैगोर के घर जाएंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।

28 मार्च 2023 को राष्ट्रपति बेलूर मठ का दौरा करेंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक की स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शांतिनिकेतन जाएंगी जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.