भारत की राष्ट्रपति 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति भवन : 17.04.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 से 21 अप्रैल, 2023 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी और राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में रहेंगी।

राष्ट्रपति, 18 अप्रैल, 2023 को मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। उसी शाम वह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में शिमला के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

19 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति, राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा  अकादमी, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

20 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगी। बाद में, वह राष्ट्रपति निवास में 'स्वागत समारोह' की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास को उसी दिन जनता के देखने के लिए खोल दिया जाएगा।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.