बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति भवन : 04.05.2023

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि :-

'बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध ने हमें आत्मज्ञान, सहिष्णुता और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उनका सरल और प्रभावी उपदेश हम सबको प्रेम, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महात्मा बुद्ध का जीवन आत्म-नियंत्रण और अनुशासन का उत्तम उदाहरण है और उनकी शिक्षाएं आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं।

आइए, इस पावन अवसर पर हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को मन, वचन और कर्म से अपने आचरण में अपनाएं और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें”।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.