भारत की राष्ट्रपति रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति भवन : 25.05.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज शाम 25 मई, 2023 को राजभवन, रांची में झारखंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड राज्य का अस्तित्व भले ही ज्यादा पुराना न हो, लेकिन प्राचीन काल से इस क्षेत्र की एक अलग पहचान रही है। पर्यावरण संकट के इस दौर में झारखंड के लोगों ने जल, जंगल और जमीन के प्रति सम्मान और प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इस राज्य का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए इस अनमोल वन सम्पदा को सुरक्षित और संवर्धित करते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का सही रास्ता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि व्यक्ति की जगह समूह को महत्व देना झारखंड के समाज की मौलिक विशेषता है। उन्होंने सभी से सहयोग और सामूहिकता की इस भावना को जीवित रखने और इसे शक्तिशाली बनाने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि झारखण्ड मनमोहक प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है और इसमें ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र के समुचित विकास से राज्य के युवाओं को रोजगार और उद्यम के अनेक अवसर अवसर प्राप्त होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड की धरती यहां मौजूद अमूल्य खनिज पदार्थों के कारण रत्न-गर्भा कहलाती है। खनिज संपदा की दृष्टि से झारखंड देश के सबसे समृद्ध राज्यों में है। लेकिन झारखंड के सबसे मूल्यवान रत्न यहां के आप सभी भाई-बहन और बच्चे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि झारखण्ड में अनेक आधुनिक उद्योग विशेषकर खनिज पदार्थों पर आधारित उद्योग स्थापित हैं। इन उद्योगों से आधुनिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हाल के वर्षों में झारखंड में अवसंरचना को बड़े पैमाने पर विकसित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आधुनिक विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित समुदायों के जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने झारखंड को निकट भविष्य में विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.