लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 124वें प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य के सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 13.03.2023

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 124वें प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने आज 13 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने उन्हें पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में उनके प्रवेश पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगभग सभी विभिन्न पदों पर राज्य सरकारों में 20 से अधिक वर्ष तक सेवा प्रदान कर चुके हैं। इन वर्षों में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया होगा और कड़े फैसले लिए होंगे। उन्होंने उनसे, सर्वप्रथम देश और देश के लोग की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के रूप में उन्हें सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और तीव्रता से कार्य करने के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम कार्य के संबंध में अक्सर यथास्थिति बनाए रखने की प्रवृत्ति देखते हैं। यह, या तो जड़ता है अथवा यह हमारे आसपास के बदलते परिदृश्य से उत्पन्न होने वाली लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीनता है। सिविल सेवकों को 'बेहतर के लिए परिवर्तन' की मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।.

राष्ट्रपति ने कहा कि देश को ऐसे सिविल सेवकों की आवश्यकता है जो नवोन्मेषी, सक्रिय और विनम्र हों, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और रचनात्मक विचारधारा वाले हों। ऐसी नेतृत्व शैलियों और मूल्यों को अपनाने वाले प्रशासनिक अधिकारी बेहतर तरीके से राष्ट्र और नागरिकों की सेवा कर पाएंगे।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.