मोज़ाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 29.07.2022

मोज़ाम्बिक गणराज्य की असेम्बली स्पीकर, सुश्री एस्पेरंका लौरिंदा फ्रांचिस्को नुएन बायस के नेतृत्व में मोज़ाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (29 जुलाई, 2022) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि 25 जुलाई 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद, पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में राष्ट्रपति भवन में इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि भारत और मोज़ाम्बिक के बीच घनिष्ठ संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय यात्राएं होती रहती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मोज़ाम्बिक हमारा रणनीतिक साझेदार और करीबी सहयोगी है। मोज़ाम्बिक के प्राकृतिक गैस और खनन क्षेत्रों में, भारतीय कंपनियों ने लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। भारत सरकार ने मोज़ाम्बिक में भिन्न-भिन्न परियोजनाओं के लिए ऋण सुविधा भी प्रदान की है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि मोज़ाम्बिक में रह रहे प्रवासी भारतीय, मोज़ाम्बिक के आर्थिक विकास में योगदान कर रहे हैं।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.