भारत की राष्ट्रपति का 3 से 4 अक्तूबर तक गुजरात का दौरा

राष्ट्रपति भवन : 02.10.2022

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 से 4 अक्तूबर, 2022 तक गुजरात का दौरा करेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनकी यह पहली गुजरात यात्रा होगी।

राष्ट्रपति, 3 अक्तूबर, 2022 को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की यात्रा से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इसके पश्चात वे स्वास्थ्य, सिंचाई, जल आपूर्ति और जीएमईआरएस, गांधीनगर में पत्तन विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगी। उसी शाम, वह गांधीनगर में गुजरात सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

4 अक्तूबर, 2022 को, राष्ट्रपति महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म 'हर स्टार्ट (her start)' का शुभारंभ करेंगी और गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में शिक्षा और जनजातीय विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.