भारत की राष्ट्रपति 29 से 30 नवंबर तक हरियाणा का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 28.11.2022

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 29 से 30 नवंबर, 2022 तक हरियाणा का दौरा करेंगी।

29 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएँगी। इस अवसर पर वे वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ करेंगी; और सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए हरियाणा ई-टिकटिंग परियोजनाओं के साथ-साथ सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की वर्चुअल आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति एनआईटी कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और संबोधित करेंगी। शाम को, हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में वह हरियाणा सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले आशा कार्यकर्ताओं, महिला पहलवानों, ओलिम्पिक खिलाड़ियों और अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ छात्राओं से बातचीत करेंगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.