भारत की राष्ट्रपति कल 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 24.01.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 25 जनवरी, 2023 को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से, आकाशवाणी (एआईआर) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.