भारतीय रेलवे के प्रोबेशनर्स ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

रेल, सड़क, हवाई और जल परिवहन को एक साथ लेकर चलना चाहिए, अलग-अलग नहीं: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति भवन : 15.09.2023

भारतीय रेलवे (2019, 2020 और 2021 बैच) के 213 प्रोबेशनर्स ने आज 15 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी वाणिज्यिक संगठन के मुक़ाबले भारतीय रेल देश के समाज की जीवन रेखा है। यह आम लोगों के सपनों को साकार करती है। साथ ही, इसकी राष्ट्रव्यापी कनेक्टिविटी देश की विविधता को दर्शाती है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारतीय रेल लोगों को यादगार अनुभव प्रदान करने और भारतीयों और विदेशियों को भारतीय संस्कृति की विविधता दिखाने के लिए अपनी सेवाओं को उन्नत कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि रेलवे के बुनियादी ढांचे का विकास देश की सामाजिक-आर्थिक बढ़ोतरी और विकास को बहुत बढ़ावा देता है। हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग करके और विश्व स्तरीय सुविधाओं को जोड़कर 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एक महान जन-केंद्रित पहल है जिससे पर्यटन गतिविधियों और आर्थिक प्रगति को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा अधिकारी आधुनिक हरित भारतीय रेलवे के निर्माण और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में उपयोगी भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को समग्र रूप से परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र में आवश्यक कौशल, ज्ञान और विशेषज्ञता हासिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के भीतर और अन्य देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को कुशल मल्टी-मॉडल परिवहन प्रणाली की आवश्यकता है जिसके लिए रेल, सड़क, वायु और जल परिवहन को एक साथ लेकर चलना चाहिए, अलग-अलग नहीं। उन्होंने भारतीय रेलवे के अधिकारियों से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करने का आग्रह किया।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.