भारत की राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के प्रिंस और प्रधानमंत्री की मेजबानी की

भारत में कई अलग-अलग क्षेत्रों में सऊदी निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति भवन : 11.09.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 11 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब किंगडम के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया।

राष्ट्रपति भवन में क्राउन प्रिंस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आधुनिक दुनिया में, भारत-सऊदी अरब के साझा सांस्कृतिक अनुभव, आर्थिक तालमेल और एक शांतिपूर्ण और वहनीय दुनिया के प्रति साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक भागीदार बनाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-सऊदी अरब साझेदारी के आर्थिक पहलू में भी हाल के वर्षों में विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में कई अलग-अलग क्षेत्रों में सऊदी निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब ने बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों को अपनाया है और उन्हें फलने-फूलने का मौका दिया है। अपनी कड़ी मेहनत और व्यावसायिकता के माध्यम से, उन्होंने सऊदी अरब के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनकी देखभाल के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ने शांति और स्थिरता के लिए एक सकारात्मक शक्ति के रूप में सऊदी अरब की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्राउन प्रिंस की इस यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी से भारत और सऊदी अरब के बीच बहुमुखी साझेदारी और मजबूत होगी।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.