भारत की राष्ट्रपति पुदुच्चेरी में नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं; जिपमर के लीनियर एक्सेलेरेटर और विल्लियानूर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति भवन : 07.08.2023

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पुदुच्चेरी सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में शामिल हुईं। उन्होंने आज 7 अगस्त, 2023 को जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में लीनियर एक्सेलेरेटर का उद्घाटन किया। उन्होंने विल्लियानूर में स्थित 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का भी वर्चुअली उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पुदुच्चेरी में विविध सांस्कृतिक धाराएं मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसियों के प्रभाव के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयाली प्रभाव भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि वास्तुकला, त्यौहार और जीवनशैली एक साथ मिलकर विविध प्रभावों को दर्शाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा किए गए अध्ययन में पुदुच्चेरी, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामाजिक प्रगति सूचकांक स्कोर 2022 में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इसने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पसंद, आश्रय, जल और स्वच्छता के क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुदुच्चेरी देश में सबसे अधिक साक्षरता दर वाले राज्यों में से एक है और लिंगानुपात में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि ये तथ्य दर्शाते हैं कि पुदुच्चेरी के लोग लैंगिक समानता में विश्वास करते हैं। उन्होंने विकास और प्रगति के प्रति आधुनिक और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए पुदुच्चेरी के निवासियों की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि पुदुच्चेरी आध्यात्मिक पर्यटन का एक अनोखा स्थान है जो तेजी से एक विश्व का ध्यान खींच रहा है और इसमें इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य पर्यटन और इको-पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.