श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 21.07.2023

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज 21 जुलाई, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे का भारत में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास) विजन में एक विशेष स्थान रखता है। श्रीलंका को उसकी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए पिछले एक वर्ष में भारत द्वारा बहु-आयामी समर्थन, श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आवश्यकता के समय हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी साथ खड़ा रहेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी साझेदारी स्थाई है और हमारे दोनों देशों और समग्र हिंद महासागर क्षेत्र के आम लोगों के लिए लाभप्रद है।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और श्रीलंका कई क्षेत्रों में कई प्रमुख परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, तथा भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी ने श्रीलंकाई लोगों के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, श्रीलंका के साथ, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के नेतृत्व में अपनी विकासात्मक साझेदारी को जारी रखने और सुदृढ़ करने की आशा करता है।

समाचार प्राप्त करें

Subscription Type
Select the newsletter(s) to which you want to subscribe.
समाचार प्राप्त करें
The subscriber's email address.